सालों साल तक जवां रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan26, Jun 2025 11:37 AMjagran.com

उम्र से पहले बूढ़ा होना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग उम्र से पहले बूढ़े हो रहे हैं। इसके लिए कुछ आर्टिफीशियल उपाय भी आजमाए जाते हैं, जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं।

यंग होने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी आयुर्वेदिक टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी ढलती जवानी दौड़ी-दौड़ी वापस आएगी और आप फिर से यंग हो जाएंगे। आइए इन टिप्स के बारे में जानें।

घी रोज खाएं

कई बार यह देखने में आया है कि जो लोग रोजाना घी खाते हैं, तो इससे उनके अंदर न सिर्फ ताकत आती है, बल्कि स्किन भी चमकदार होती है। इसमें विटामिन-ई होता है। आपको भी घी खाना चाहिए।

मौसमी फल और सब्जी खाएं

आपको अपनी डाइट में अनहेल्दी चीजों की बजाय मौसमी फल और सब्जी शामिल करना चाहिए। इन चीजों में स्किन को हेल्दी रखने वाले गुण पाए जाते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

पर्याप्त नींद लें

आज की सबसे बड़ी चुनौती है भरपूर नींद लेना। भरपूर नींद न लेने के चलते लोग उम्र से पहले बूढ़े होते जा रहे हैं। लंबे समय तक जवां रहने के लिए पर्याप्त नींद लें। एक दिन में 7-8 घंटे सोना बेस्ट माना जाता है।

टाइम से डिनर करें

लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आपको सूर्यास्त से पहले ही खाना खा लेना चाहिए क्योंकि देर से डिनर करना हमारे चेहरे पर बुढ़ापा लेकर आता है। लें। डिनर करने का सबसे बेस्ट टाइम शाम 7 से रात 8 के बीच का होता है।

सुबह और शाम वॉक करें

अगर आप लंबे समय तक जवां रहना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने डेली के रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। इसके लिए आप रोजाना सुबह और शाम वॉक करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अगर आप दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आप डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे, बल्कि आपकी स्किन भी लंबे समय तक जवां रहेगी।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com