सुबह एड़ी में दर्द होने पर अपनाएं ये उपाय


By Ashish Mishra06, Jul 2023 03:55 PMjagran.com

एड़ी में दर्द

अक्सर लोगों की एड़ी में सुबह उठने के बाद दर्द होता है। आइए जानते हैं कि इस तरह के दर्द से बचने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाने चाहिए।

घरेलू उपचार

एड़ी में होने वाले दर्द को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे दर्द से राहत मिलेगी।

बर्फ से सेंकना

अगर आपकी एड़ी में सुबह उठने पर दर्द हो रहा हो तो उसे बर्फ से सेंकना चाहिए। करीब 15 मिनट तक ऐसा करने से दर्द से राहत मिल सकता है।

सरसों का तेल

दर्द वाली जगह पर मालिश करने से भी राहत मिलती है। इसके लिए सुबह उठकर सरसों के तेल से पैरों का मसाज कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग करना

एड़ी में हो रहे दर्द को कम करने के लिए सुबह उठकर स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। स्ट्रेच करते समय आगे की तरफ झुके रहना चाहिए।

हेल्दी डाइट लेना

एड़ियों में दर्द कैल्शियम की कमी के कारण होता है। इस कमी को पूरा करने से हेल्दी डाइट लेना चाहिए। अपनी डाइट में दही, पनीर और सोयाबीन आदि को शामिल करना चाहिए।

उष्ट्रासन करना

उष्ट्रासन करने से लिए आपको घुटनों के बल बैठना चाहिए। इसके बाद ऊपर खड़े हो जाएं और दोनों हाथों से ऐड़ियों को छूने की कोशिश करें।

बालासन

बालासन करने से एड़ी में सूजन और अकड़न कम हो सकती है। रोजाना बालासन करने से दर्द से राहत मिल सकती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ