घर की साफ-सफाई भी एक ऐसा काम है जिसकी मदद से आप वजन कम करते हैं और बॉडी को शेप में रख सकते हैं। फिर चाहे वो झाडू लगाना हो, डस्टिंग, कपड़े धोना या फिर कुकिंग
सीढ़ी चढ़ने और उतरने से पैरों में मजबूती आती है। साथ ही ब्रिस्क वॉकिंग सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर भी ब्रिस्क वॉकिंग की सलाह देते हैं।
स्कीपिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर में रक्त संचार होता है। इस एक्सरसाइज को करने से कैलोरी बर्न होती है। हृदय सही से कार्य करता है।
ट्रैकिंग भी एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है सेहतमंद बने रहने के लिए। तो जब भी किसी ट्रिप पर जाएं पॉसिबल हो तो वहां ट्रैकिंग जरूर करें। बाकी नॉर्मली पैदल चलना अच्छी एक्सरसाइज है।
एक्सरसाइज के लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं, तो घर पर ही थोड़ा टाइम निकालकर डांस करें। इसके लिए डांस सीखने की जरूरत नहीं, भांगडा, जुंबा जो भी आता हो शुरू कर दें।
स्वीमिंग भी एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। जिससे आप बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।