बालों की सेहत के लिए डाइट में इन्हें करें शामिल


By Amrendra Kumar Yadav08, Oct 2023 04:08 PMjagran.com

बाल

ये हमारे शरीर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। बालों की अच्छी सेहत के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।

बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व

बालों की अच्छी सेहत के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी नहीं होनी चाहिए।

फूड्स, फल और सब्जियां

यहां कुछ ऐसे ही फूड्स, फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो बालों की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।

एवोकाडो

यह विटामिन-बी और ई, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

शिमला मिर्च

इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देता है, जो बालों को मजबूत करता है।

खट्टे फल

बालों की अच्छी सेहत के लिए खट्टे फलों का सेवन बहुत जरूरी है। इसके लिए डाइट में संतरा, मौसमी, अंगूर, नींबू शामिल करें।

पालक

पालक में फोलेट, आयरन, विटामिन-ए, सी पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके बालों को पोषण देते हैं।

कच्चा प्याज

बालों की ग्रोथ और कम उम्र में बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com