इन फूड्स से बनाएं दूरी, नहीं तो हो जाएंगे मोटे


By Amrendra Kumar Yadav07, Jul 2023 02:56 PMjagran.com

मोटापा

मोटापे की समस्या से बहुत लोग परेशान होते हैं। मोटापे से कई बीमारियां भी हो सकती हैं जैसे डायबिटीज, लिवर और किडनी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

फूड्स

हम कुछ फूड्स के बारे में बात करेंगे जो हमारे शरीर में मोटापे का कारण बनते हैं। इनको अवाइड करने से मोटापे से बचा जा सकता है।

कार्नफ्लैक्स

बहुत सारे लोग सुबह नाश्ते में कार्नफ्लैक्स खाना पसंद करते हैं। इनमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए इनसे मोटापा बढ़ सकता है।

पॉपकार्न

पॉपकार्न के अधिक सेवन से मोटापे की समस्या हो सकती है। पॉपकार्न में नमक और तेल की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं है।

ड्रिंक

कई सारी ड्रिंक्स शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। ड्रिंक्स में शुगर होने के कारण फैट बढ़ता है। एल्कोहल से भी फैट बढ़ता है।

चिप्स

चिप्स में ट्रांस फैट और सोडियम होता है, जिससे फैट बढ़ता है। सोडियम से सूजन बढ़ती है। अधिक चिप्स खाने से मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

सोडा ड्रिंक

बेहतर डाइजेशन के लिए लोग सोडा ड्रिंक पीते हैं लेकिन इन ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में मोटापे का कारण बनती है।

न्यूट्रिशियंस बार

मार्केट में कई तरह के हेल्दी बार देखने को मिलते हैं और लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं लेकिन इनमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो फैट का कारण बनती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com