हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अपनी डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें हैं।
नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करता है। हाई बीपी के मरीजों को अपने खाने में नमक की मात्रा कम रखनी चाहिए और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना चाहिए जिसमें नमक अधिक होता है।
फ्राइड फूड्स में अनहेल्दी फैट्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं। अधिक वजन ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है, इसलिए फ्राइड फूड्स से परहेज करना चाहिए।
अधिक चीनी वाले पदार्थ न केवल वजन बढ़ाते हैं, बल्कि ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित कर सकते हैं। हाई बीपी के मरीजों को चीनी का सेवन कम करना चाहिए।
प्रोसेस्ड मीट में नमक और अन्य प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। इसलिए ताजा और स्वस्थ मांस का सेवन करना बेहतर है।
फ्रोजन पिज्जा और बेक्ड आइटम्स में नमक, शुगर और सैचुरेटेड फैट अधिक होते हैं जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं। इनसे परहेज करना ही बेहतर है।
अचार और सॉस में नमक और अन्य मसालों की मात्रा अधिक होती है जो ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है। हाई बीपी के मरीजों को इसका सेवन कम करना चाहिए।
अधिक शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए हाई बीपी के मरीजों को शराब का सेवन सीमित करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva