यह दो प्रकार का होता है, लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, इसे खराब कोलेस्ट्रॉल कह जाता है और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, इसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित न किया गया तो यह गंभीर हॉर्ट डिसीस का कारण बन सकता है। इससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है।
इससे बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। डाइट में इन चीजों को शामिल करें, ये फूड्स हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
अपनी डाइट में नट्स को जरूर शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
ये सूजन और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं। ये दिल के लिए बहुत हेल्दी मानी जाती है।
खाने में सााबुत अनाज की मात्रा बढ़ाकर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। दलिया या जौ का रोजाना सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
यह भी दिल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है।
इन फूड्स में प्रोटीन, फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM