बढ़ती उम्र के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या आम है लेकिन सर्दियों के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
सर्दियों में कम तापमान की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है। इस दौरान कम धूप मिलने की वजह से शरीर में विटामिन डी भी नहीं मिल पाता।
ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
ज्वाइंट पेन से राहत पाने के लिए फैटी फिश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ये फैटी एसिड और विटामिन-डी से भरपूर होते हैं और इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
जैतून का तेल जोड़ों के दर्द से राहत पाने का कारगर उपाय है। आप इसे खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। जो लोग जैतून के तेल से भरपूर आहार लेते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा कम होता है।
नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा फाइबर और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसके लिए आप अलसी, बादाम, अखरोट, पिस्ता, पाइन नट्स, चिया सीड्स आदि रोजाना खा सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सर्दियों में रोजाना ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स, खनिज और विटामिन सहित कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को कम करने में मददगार है।
सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डेयरी पदार्थ अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर जरूर खाएं। ये विटामिन-ए और डी के समृद्ध स्रोत हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com