इन चीजों को डाइट में शामिल करने से बेली फैट होगा कम


By Farhan Khan19, Nov 2023 01:56 PMjagran.com

फिजिकल एक्टिविटी

फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक बेली फैट भी है।

बेली फैट

बेली फैट अधिक होने की वजह से अक्सर ही हम अपने लुक को लेकर चिंता में रहते हैं। इसके चलते कई और बीमारियां हमें जकड़ लेती है।

खाएं ये फूड्स

ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो बेली फैट कम करने में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पेट फुल रखती है और बार-बार भूख न लगने के चलते बेली फैट नहीं बढ़ता।

कैलोरी

इसके अलावा ब्रोकली में कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह बेली फैट कम करने में लाभदायक होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार होते हैं। तेज मेटाबॉलिज्म बॉडी के फैट को कम करने में मदद करता है।

बेरीज

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं। फाइबर जल्दी भूख नहीं लगने देते, जिस वजह से हम ज्यादा नहीं खाते और फैट नहीं बढ़ता।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे पेट को काफी समय तक फुल रखते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com