आगामी दिनों में महंगा हो सकता है सोना?


By Abhishek Pandey06, Oct 2022 01:22 PMjagran.com

त्योहारी सीजन

त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में चमक लगातार बढ़ती जा रही है।

कीमतों में इजाफा

पीली धातु सोना और चमकीली धातु चांदी दोनो के ही कारोबार में उछाल दर्ज की गई है।

सोने व चांदी का भाव

सोने में लगातार बढोत्तरी दर्ज की जा रही है, सोने का आज भाव 51,848 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी का भाव 61,525 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर के स्थिर सूचकांक ने सोने और चांदी सहित कीमती धातुओं की कीमत को बढ़ा दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

और बढ़ेंगे भाव

त्‍योहारी सीजन को देखते हुए भारत में सोने का भाव अभी और बढ़ सकता है।

बेहतर प्रीमियम

सोने पर बेहतर प्रीमियम मिलने के कारण बैंकों ने भारत की बजाय चीन और तुर्की जैसे देशों में ज्‍यादा सोना बेचना शुरू कर दिया है।

त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे दाम

बैंकों के पास अधिक गोल्ड रिजर्व नहीं है। इसको देखते हुई इस बात की पूरी आशंका है कि त्योहारी सीजन में सोना अभी और मंहगा होगा।