ग्रैमी अवार्ड्स में इन स्टार्स के अतरंगी लुक्स ने लूटी लाइमलाइट


By Shradha Upadhyay06, Feb 2023 04:41 PMjagran.com

ग्रेमी अवार्ड्स 2023

इस साल संगीत की दुनिया की खास शाम यानी 65वें ग्रेमी अवार्ड्स 2023 का लॉस एंजिल्स में आयोजन किया गया। जहां कई सितारों ने शिरकत की।

लूटी लाइमलाइट

इस अवार्ड्स फंक्शन में कई स्टार्स के अतरंगी लुक्स ने लाइमलाइट लूटी।

लिजो (Lizzo)

ग्रेमी अवार्ड्स में अमेरिकन सिंगर और रैपर लिजो ने डोल्ची और गबाना की ऑरेंज फ्लोरल गाउन में अतरंगी लुक से सबका ध्यान खींचा।

कार्डी बी (Cardi B)

अमरीकी रैपर कार्डी बी ने 65वें ग्रेमी पुरस्कार में इंडियन फैशन डिज़ाइनर गौरव गुप्ता का तैयार किया ब्यूटीफुल ब्लू गाउन कैरी किया।

पेरिस हिल्टन

अमेरिकन मॉडल पेरिस हिल्टन शिमरी फ्रंट गाउन में अपना जलवा बिखेरा।

लावरीन कॉक्स

अमेरिकन एक्ट्रेस लावरीन कॉक्स के स्टाइलिश लुक ने भी ग्रेमी अवार्ड्स में लाइमलाइट लूटी।

किम पेट्रास

जर्मन सिंगर किम पेट्रास रेड आउटफिट में एकदम डॉल लग रही थीं।

All Photo Credit : Instagram