Hardik Pandya ने लखनऊ के खिलाफ बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड


By Farhan Khan05, Apr 2025 11:36 AMjagran.com

मुंबई और लखनऊ के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ।

लखनऊ ने जीता मैच

आईपीएल के इस मैच में लखनऊ ने जीत हासिल की। जिसमें टीम ने 08 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई ने 191 रन ही बनाए और मैच हार गई।

Hardik Pandya ने बनाया यह रिकॉर्ड

आज हम आपको Hardik Pandya से जुड़े एक ऐसे अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने इसी मैच में बनाया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानें।

हार्दिक पांड्या ने लिए 5 विकेट

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड अपने आप में ऐतिहासिक है।

पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान

हार्दिक पांड्या आईपीएल के इतिहास में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उनके इस रिकॉर्ड को हर कोई सलामी दे रहा है।

इन खिलाड़ियों के विकेट चटकाए

शानदार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई की ओर से निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम और आकाशदीप जैसे खिलाड़ियों के विकेट चटकाए।

मुंबई ने जीता केवल 1 मैच

मुंबई इंडियंस टीम के आईपीएल मैच की बात करें, तो अब तक वह कुल 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम ने महज 1 मैच अपने नाम किया।

Hardik Pandya का प्रदर्शन

आईपीएल में अगर Hardik Pandya के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक 140 मैच खेलें। इस दौरान उन्होंने 2564 रन बनाए और 72 विकेट अपने नाम किए।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि और कितने रिकॉर्ड बनते हैं।  क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com