इन दिनों मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में लोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं।
केसर का पानी का सेवन करना भी इन्हीं उपायों में शामिल है। आज हम आपको बताएंगे कि केसर का पानी किस तरह से इम्यूनिटी को मजबूत बना सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केसर के पानी में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं।
केसर के पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है, और विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में आपको यह पानी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
केसर का पानी आपको सुबह खाली पेट पीना चाहिए। यही समय सबसे अच्छा माना जाता है। केसर का पानी रोजाना पीने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
हालांकि, केसर का पानी अधिक मात्रा में पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपको तेज सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
कई रिसर्च पेपर में यह सामने आया है कि दिल से जुड़ी बीमारियों में केसर का पानी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए केसर का पानी पिएं। लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com