Benefits of Flax Seeds: डायबिटीज समेत इन 7 समस्याओं में कारगर है अलसी


By Harshita Saxena08, Dec 2022 06:48 PMjagran.com

डायबिटीज में असरदार

नियमित रूप से अलसी के बीज का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।

कब्ज

अलसी कब्ज की समस्या में भी काफी कारगर होती है। फाइबर से भरपूर अलसी के बीज खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है।

वजन कम करने में कारगर

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे जल्द ही कम करने चाहते हैं, तो अलसी इसके लिए एक बढ़िया विकल्प होगी।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक

अलसी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसे खाने से रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या में गुणकारी

गुणों की खान अलसी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी काफी फायदा मिलता है। इसके बीज एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करते हैं।

प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत

अलसी के बीज में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन माना जाता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है।

कैंसर से बचाव में सहायक

अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रोजन गुण ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर समेत अन्य कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं।