कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिनके छिलके भी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं माने जाते। इन सब्जियों में आलू के छिलके भी शामिल हैं। ये छिलके पोषक तत्वों का भंडार होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर आलू के छिलके किन बीमारियों में काम आते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आलू के छिलके में फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम,नियासिन, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, थायमिन और पाइरिडोक्सिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको आलू के छिलके खाने चाहिए। इन छिलकों में विटामिन-सी होता है।
आलू के छिलके खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो आपको कैंसर से बचा सकता है। वहीं, कैंसर एक बेहद खतरनाक बीमारी है। इससे इंसान की मौत तक हो सकती है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने दिल को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो आपको डाइट में आलू के छिलके शामिल करने चाहिए क्योंकि इनमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
आलू के छिलके एंटी-बैक्टीरियल गुण, फेनोलिक और एंटी- ऑक्सीडेंट पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन में निखार लाने का काम करता है। अगर आप भी स्किन संबंधी परेशानी से निजात चाहते हैं, तो आलू के छिलके इस्तेमाल करें।
अगर आपकी हड्डियां वीक हो गई है, तो ऐसे में आपको रोजाना आलू के छिलके खाने चाहिए। इन छिलकों में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को अंदर तक मजबूत बनाता है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com