दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल खानपान के अलावा पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है।
सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की समस्याएं बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में दालचीनी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दालचीनी को खानपान में शामिल करने से पेट फूलना, पेट दर्द और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही यह पेट की चर्बी को भी कम करने में मददगार है।
दालचीनी शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है। इसकी तासीर गर्म होती है जिससे सांस संबंधी समस्याओं में भी आराम मिलता है।
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स डैमेजिंग को कम करते हैं जिससे बढ़ती उम्र के असर को कम किया जा सकता है।
दालचीनी में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शरीर की सूजन करने में प्रभावी होते हैं। सर्दियों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है।
दालचीनी इंसुलिन प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। महज एक चुटकी दालचीनी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
दालचीनी की इस्तेमाल आप अपनी रेगुलर चाय में भी कर सकते है। इससे चाय की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com