इन आयुर्वेदिक पत्तियों से अर्थराइटिस में मिलेगी राहत


By Farhan Khan28, Oct 2023 02:55 PMjagran.com

जोड़ों में दर्द की समस्या

मौसम में ठंडक बढ़ने से जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जाती है। वैसे उम्र के साथ आमतौर पर हड्डियों और जोड़ों में दर्द देखा जाता है।

अर्थराइटिस

जिसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिनमें से एक अर्थराइटिस भी है। अर्थराइटिस, हड्डियों की एक बीमारी है, जिसमें जोड़ों में हल्के से लेकर तेज दर्द हो सकता है।

खराब लाइफस्टाइल

आमतौर पर नौजवान लोगों में खराब लाइफस्टाइल को ही अर्थराइटिस की मुख्य वजह माना जाता है। जबकि इसके पीछे और भी वजहें हो सकती हैं।

घरेलू उपाय

ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिससे आप अर्थराइटिस की समस्या से निजात पा सकते हैं।

पुदीना के पत्ते

पुदीना के पत्ते पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-ए और फोलेट से भरपूर होते हैं। पुदीना के पत्तों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो यूरिन से प्यूरीन को हटाकर जोड़ों की सूजन को कम करते हैं।

धनिया के पत्ते

धनिया की पत्तियों में कैल्शियम, पोटेशियम, थायमिन, फास्फोरस, विटामिन-सी और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व भरे होते हैं। धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसे सीधे त्वचा पर लगाने से अर्थराइटिस के दर्द में आराम मिल सकता है।

पान के पत्ते

पान के पत्तों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो यूरिन के जरिए यूरिक एसिड को अच्छी तरह से निकालने में मदद करते हैं। सुबह के समय पान के पत्तों को चबाने से दिनभर आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com