36 साल के इस गेंदबाज ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड


By Farhan Khan17, Dec 2024 11:52 AMjagran.com

टी20 का अनोखा कारनामा

टी20 क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसा अनोखा कारनामा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

हर्नान फेनेल

अर्जेंटीना के तेज गेंदबाज हर्नान फेनेल ने 4 गेंद पर 4 विकेट चटकाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।

आयरलैंड के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

केमैन आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल अमेरिका क्वालीफायर मुकाबले में फेनेल ने डबल हैट्रिक ली।

बने दुनिया के छठे गेंदबाज

इसके चलते 36 साल के हर्नान फेनेल मेंस क्रिकेट में इस कीर्तिमान को हासिल करने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज भी बन गए हैं।

लसिथ मलिंगा बना चुके हैं रिकॉर्ड

हर्नान फेनेल से पहले लसिथ मलिंगा, जेसन होल्डर, वसीम याकूब, राशिद खान और कर्टिस कैंफर जैसे गेंदबाज भी यह कारनामा कर चुके हैं।

हर्नान फेनेल ने दिए 14 रन

हर्नान फेनेल ने ट्राय टेलर, एलिस्टर इफिल, रोनाल्ड ईबैंक्स और एलेसेंड्रो मॉरिस के विकेट चटकाए। उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 14 रन दिए।

आयरलैंड का स्कोर

मुकाबले की बात करें, तो उन्होंने आयरलैंड 8 विकेट खोकर 115 रन बना सकी। वहीं अर्जेंटीना 94 रन पर ऑल आउट हो गई।

आयरलैंड हर्नान फेनेल की डबल हैट्रिक की बदौलत मैच जीत गई। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com