ये हैं बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज


By Priyam Kumari18, May 2025 11:30 AMjagran.com

एक फिल्म की इतनी फीस लेती हैं ये हसीनाएं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो बेहतरीन कमाई के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको इन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जो एक फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेती हैं।

Priyanka Chopra

देसी गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। प्रियंका हिंदी सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं, जो एक फिल्म के लगभग 20-30 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

Kangana Ranaut

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय राजनीति में काफी एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना एक फिल्म करने के लिए 15 से 25 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Deepika Padukone

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आज वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं, जो एक फिल्म के लगभग 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिल पर राज करती हैं। बता दें कि आलिया एक फिल्म के लगभग 15 से 20 करोड़ लेती हैं।

Kareena Kapoor khan

फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक फिल्म के लगभग 10 करोड़ से ज्यादा चार्ज करती हैं।

Katrina Kaif

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सभी की पसंदीदा एक्ट्रेसेज में से एक है। आपको बता दें कि वह प्रति फिल्म के 10-12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

Shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह एक फिल्म से लगभग 17 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।

बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड स्टार्स से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram