इन खिलाड़ियों ने आईपीएल लीग में सबसे ज्यादा कमाई


By Farhan Khan02, Nov 2024 10:43 AMjagran.com

रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट

IPL 2025 से पहले गुरुवार को सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 6-6 प्लेयर को रिटेन किया।

मुंबई इंडियंस

वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 5-5 प्लेयर्स को बरकरार रखा। गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंटस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 5-5 प्लेयर पर दांव लगाया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इसके अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 4, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 और पंजाब किंग्स ने 2 प्‍लेयर्स पर भरोसा जताया।

इन खिलाड़ियों ने आईपीएल लीग में की सबसे ज्यादा कमाई

आज हम आपको बताएंगे कि किन खिलाड़ियों ने आईपीएल लीग में सबसे ज्यादा कमाई की? आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानें।

रोहित शर्मा  

रोहित शर्मा  2008 से ही लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग से अब तक 210.9 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विराट कोहली

इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्हें आईपीएल से अब तक 209.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

महेंद्र सिंह धोनी

फेहरिस्‍त में तीसरा नंबर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आता है। उन्होंने आईपीएल से अब तक 192.84 करोड़ रुपये आए हैं।

लिस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चौथे पर हैं। जिन्होंने अब तक 143.01 करोड़ की कमाई की है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com