महिलाएं अपनी खूबसूरती पर काफी ध्यान देती हैं, इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय करती हैं, बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी परहेज नहीं करती हैं।
महिलाएं चेहरे की खूबसूरती पर तो ध्यान देती हैं लेकिन पैरों की खूबसूरती को नजरअंदाज कर देती हैं।
खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे के साथ-साथ पैरों पर भी ध्यान दें, अगर आप भी पैरों का कालापन दूर करना चाहती हैं तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।
बेकिंग सोडा और गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं। कुछ देर बाद सामान्य पानी से पैरों को धो लें, इससे पैरों का कालापन दूर हो जाता है।
एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें, अब इस रस को पैरों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं फिर गुनगुने पानी से पैरों को धो लें। ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा।
संतरे के छिलके को सुखाकर पाउडर बना लें, अब इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों पर लगाने से पैरों का कालापन दूर हो जाता है।
ब्यूटीशियन के अनुसार नींबू में ब्लीचिंग एजेंट पाया जाता है, इन्हीं गुणों के कारण नींबू पैरों का कालापन दूर करने में मददगार साबित होता है।