शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरफ की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी का पता कैसे लगा सकते हैं?
शरीर में विटामिन की कमी और अधिकता होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों की इग्नोर करने से बचना चाहिए।
अगर आपको मूड स्विंग्स की समस्या हो रही है तो यह विटामिन डी कमी का लक्षण हो सकता है। इससे आपको मेंटल से जुड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
कई लोगों में बार-बार बीमार होते रहते हैं। ऐसे लोगों में विटामिन सी की कमी हो सकती है। इसकी कमी से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है।
अगर आपको काफी समय तक कमजोरी और थकान महसूस होता है तो यह विटामिन बी की कमी का लक्षण हो सकता है। इन लक्षणों को नजरंदाज करने से बचना चाहिए।
अक्सर लोगों के आंख की रोशनी कम होने लगाती है। इन लोगों में विटामिन ए की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए विटामिन ए युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर भी हेल्दी रहता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ