रोज होने वाली गैस से छुटकारा कैसे पाएं


By Akshara Verma02, Jul 2026 08:00 AMjagran.com

गैस से छुटकारा कैसे पाएं?

आजकल लोगों में रोज पेट में गैस की समस्या आम हो चुकी है, जो हमारे पाचन तंत्र में समस्याओं के कारण होती है। आइए जानते हैं रोज होने वाली गैस से छुटकारा कैसे पाया जा सकता हैं।

नियमित व्यायाम करें

पेट में गैस की समस्या को कम करने के लिए आप व्यायाम करें। ऐसा करने से पाचन तंत्र में मजबूती आती हैं। साथ ही, यह गैस की समस्या में भी कमी होती है।

पानी पिएं

पर्याप्त पानी पीने से पाचन तंत्र को मदद मिलती है और गैस की समस्या कम होती है।

फाइबर युक्त आहार लें

फाइबर युक्त आहार जैसे कि फल, सब्जियां और साबुत अनाज पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस की समस्या कम करते हैं।

धीरे-धीरे खाएं

जल्दी खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और गैस की समस्या बढ़ सकती है। धीरे-धीरे खाने की कोशिश करें।

योग और प्राणायाम करें

योग और प्राणायाम करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस की समस्या कम होती है।

मसालेदार और तैलीय भोजन से बचें

बहुत ज्यादा मसालेदार और तैलीय भोजन गैस का कारण बन सकता है। ऐसे खाने से बचें और हल्का तथा सुपाच्य भोजन चुनें।

अजवाइन और अदरक का सेवन करें

अजवाइन और अदरक पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस की समस्या कम करते हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करें।

रोज होने वाली गैस से छुटकारा पाने के लिए आप इन चीजें का उपयोग कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva