सर्दी में लेना है विटामिन डी, ये है धूप में बैठने का सही समय


By Ashish Mishra18, Nov 2023 12:45 PMjagran.com

विटामिन डी

शरीर में विटामिन डी कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं इस कमी को पूरा करने के लिए किस समय धूप में बैठना चाहिए?

हड्डी कमजोर होना

विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी पर भी काफी असर पड़ता है।

सूर्य की रोशनी

विटामिन डी का प्रमुख स्रोत है सूर्य की रोशनी। रोजाना सुबह सूर्य की रोशनी लेते से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं।

इस समय धूप में बैठे

सर्दी के मौसम में विटामिन डी की कमी को पूजा करने से सुबह 8 बजे से 11 बजे तक धूप में बैठा जा सकता है।

इतने घंटे धूप लें

सर्दी के मौसम में कम से कम 2 घंटे धूप में रहना चाहिए। वहीं, गर्मी के मौसम में 20-25 मिनट सूर्य की रोशनी में रहना पर्याप्त है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना

सूर्य की रोशनी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे शरीर को यूवीए मिलता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।

ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करना

रोजाना सुबह सूर्य की रोशनी लेने से ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा पर्याप्त नींद भी आती है।

गाय के दूध का सेवन

गाय के दूध में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसे पीने से शरीर को कैल्शियम मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ