PVC Aadhaar Card: घर बैठे ऐसे करें प्लास्टिक आधार कार्ड के लिए अप्लाई


By Ashish Mishra14, Dec 2024 10:00 PMjagran.com

Aadhaar Card

यह भारत के हर नागरिक का सबसे जरूर दस्तावेज है। यह आईडी प्रूफ के रूप में भी मान्य होता है। आइए जानते हैं कि PVC Aadhaar Card कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

प्लास्टिक आधार कार्ड

कई बार आधार कार्ड रखे-रखे फटने लगता है। इससे बचने के लिए आपको प्लास्टिक आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए। इससे कार्ड के कटने-फटने की टेंशन नहीं रहती है।

PVC Aadhaar Card कैसे Apply करें?

अगर आप भी प्लास्टिक आधार कार्ट बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए इसके पूरे प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

Uidai की वेबसाइट पर जाएं

प्लास्टिक वाला आधार कार्ड अप्लाई करने के लिए Uidai की वेबसाइट पर जाएं। यहां से आप आसानी से पास PVC Aadhaar Card अप्लाई कर सकते हैं।

ऑर्डर पीवीसी कार्ड पर टैब करें

इसके बाद Home Page पर My Aadhaar वाले टैब में ऑर्डर पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें। इसके नए पेज में आधार नंबर और कैप्चा फिल करके ओटीपी भेजें।

डिटेल फिल करें

इसके बाद आप नाम, डीओबी, जेंडर और एड्रेस वेरिफाई करके सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा।

पेमेंट करें

सारे डिटेल फिल करने के बाद PVC आधार के लिए 50 रुपए पेमेंट करने पड़ेंगे। इसके बाद एकनॉलेजमेंट स्लिप को डाउनलोड करके रख लें।

आधार कार्ड कितने दिन में आएगा?

PVC Aadhaar Card अप्लाई करने के बाद घर आने में 5 से 15 दिन का समय लग सकता है। इसका कार्ड का साइज डेबिट या क्रेडिट कार्ड की तरह होता है।

पढ़ते रहें

जरूर दस्तावेज को बनवाने के बारे में जानने समेत टेक से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ