बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जो अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। अक्सर लोग मानसून में बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं।
बरसात के दिनों में डैंड्रफ भी काफी ज्यादा हो जाते हैं। बारिश में भीग जाने से स्कैल्प में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी होता है।
ऐसे में मानसून के मौसम में बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी है। आइए आज हम आपको बताएंगे इस सीजन बालों को ख्याल रखने के कुछ आसान टिप्स के बारे में।
बारिश की वजह से यदि बाल गीले हो गए हैं, तो बालों में तुरंत कंघी ने करें। ऐसा करने से बाल ज्यादा कमजोर हो जाएंगे और चौड़े दांत वाली कंघी का यूज करें।
हर किसी की बॉडी टाइप अलग होती है। ऐसे में बालों के अनुसार ही सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। आप सल्फेट और पैराबेन फ्री शैंपू चुनें।
मानसून में बालों की सही देखभाल के लिए हफ्ते में 1-2 बार नारियल, आंवला या बादाम तेल से स्कैल्प की मालिश करें।
हेयर ड्रायर, कर्लर, स्ट्रेटनेर जैसे हीट स्टाइलिंग टूल्स को ज्यादा बालों पर इस्तेमाल न करें। यह बालों को डैमेज करता है।
सर्दी हो या गर्मी कोई भी मौसम में अपने बालों को गर्म पानी से भूलकर भी न धोएं। ऐसा करने से बाल जल्दी कमजोर और झड़ने लगते हैं।
इन टिप्स की मदद से मानसून में भी बालों का ख्याल रखें। ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva