बदलते मौसम में सिर्फ सेहत नहीं बालों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। इस दौरान अक्सर बालों से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं।
ऐसे में बालों की सही देखभाल जरूरी है। आइए आज हम आपको बताएंगे बदलते मौसम में बालों को ध्यान रखने के कुछ आसान टिप्स।
हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल या बादाम तेल से सिर की मालिश करें। इससे जड़ें मजबूत होती हैं और बालों में चमक भी बनी रहती है।
बरसात में गीले बाल फंगल इंफेक्शन और झड़ने की वजह बन सकते हैं। बाल अगर भीग जाएं तो तुरंत धोकर सुखा लें।
धूल-मिट्टी से भरे स्कैल्प पर बालों का बढ़ना रुक सकता है। स्कैल्प की सफाई के लिए स्क्रबिंग और डीप क्लींजिंग करें।
गर्मी, सर्दी या बारिश – हर मौसम के लिए शैम्पू अलग होता है। मॉइस्चराइजिंग शैम्पू से ड्राइनेस कम करें और स्कैल्प को रखें हेल्दी।
बदलते मौसम में बाल पहले ही कमजोर होते हैं, ऐसे में हेयर ड्रायर या स्ट्रेटनर का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।
बालों की सेहत के लिए प्रोटीन, आयरन और बायोटिन से भरपूर खाना ज़रूरी है। हरी सब्जियां, फल और नट्स को डाइट में शामिल करें।
मौसम कोई भी हो बालों का इन टिप्स से ध्यान रखें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva