हैंडलूम साड़‍ियों की कैसे करें देखभाल?


By Priyam Kumari27, Sep 2025 12:50 PMjagran.com

साड़ी स्टाइलिंग टिप्स

समय कितना भी बदल जाए, लेकिन फैशन की दुनिया में साड़ी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। यह हर उम्र की महिला की पहली पसंद होती है।

हैंडलूम साड़ी टिप्स

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिससे क्लासी और रॉयल लुक मिलता है। खासतौर पर हैंडलूम साड़ियां काफी महंगी आती हैं।

हैंडलूम साड़ी की देखभाल

हैंडलूम साड़ियों की चमक और क्वालिटी को बनाए रखने के लिए इनकी सही देखभाल जरूरी है। हालांकि, इन तरीकों की मदद से हैंडलूम साड़ियों को नया जैसा रख सकती हैं।

ऐसे धोएं साड़ी

हैंडलूम साड़ी को धोने से नमक के पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से वॉश करें। ऐसा करने से आसानी से गंदगी निकल जाएगी।

धूप में न रखें साड़ी

कुछ महिलाएं हैंडलूम साड़ी को धूप में सीधा डाल देती हैं, जिससे साड़ी खराब हो सकती हैं। इसलिए साड़ी को हमेशा छाएं में रस्सी पर टांग कर ही सुखाएं।

न्यूजपेपर में करें फोल्ड

अगर हैंडलूम साड़ी पहन रही हैं, तो उसके बाद न्यूजपेपर में फोल्ड करके रखें। ऐसा करने से साड़ी पर सिलवटें नहीं आएंगी।

अलमारी में रखें ये चीज

हैंडलूम साड़ियों की चमक को बरकरार रखने के लिए अलमारी में नेफ्थलीन की गोलियां जरूर डाल दें।

वॉशिंग मशीन न धोएं

बता दें कि हैंडलूम साड़ियां काफी हल्की और नाजुक होती है। इसलिए कभी भी इसे वॉशिंग मशीन में भूलकर भी न धोएं।

इन टिप्स की मदद से हैंडलूम साड़ियों की सही देखभाल कर सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram