IPL 2025: 22 मार्च से शुरू होगा आईपीएल, इन टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला


By Ashish Mishra18, Mar 2025 12:55 PMjagran.com

IPL 2025

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। आइए जानते हैं कि पहले दिन किन टीमों के बीच मुकाबला होगा?

इस स्टेडियम में होगा पहला मुकाबला

22 मार्च से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

इन टीमों के बीच होगा पहला मैच

आईपीएल का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

KKR और RCB के कप्तान

22 मार्च को होने वाले पहले मुकाबले में KKR की तरफ से अजिंक्य रहाणे कप्तानी करेंगे। वहीं, RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।

आईपीएल मैच लाइव कैसे देखें?

आईपीएल के 18वें सीजन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर की जाएगी। यहां से आप मैच को लाइव देख सकते हैं।

फाइनल मैच कब होगा?

IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। वहीं, इसकी शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाली है।

मैच शुरू होने का समय?

IPL 2025 में 10 टीमों के बीच 74 मुकाबले होंगे। दिन में होने वाले मैचों का समय दोपहर 3:30 बजे और शाम वाले मैच का 7:30 बजे का टाइम रहेगा।

Opening Ceremony में दिखेंगे ये स्टार्स

आईपीएल 2025 के ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन जैसे स्टार्स परफॉर्स करने वाले हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ