दूध को किसी सुपरफूड से कम नहीं माना जाता। यह टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है, जो शरीर को मजबूती के साथ-साथ एनर्जी भी देता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में दूध का सेवन करते हैं, तो सेहत पर क्या असर पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी2, विटामिन-बी12, फास्फोरस, आयोडीन, पोटेशियम, विटामिन-ए, नियासिन, फोलेट, मैग्नीशियम, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
रात में सोने से पहले आपको कभी भी आपको दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें लैक्टोज और प्रोटीन होता है। इससे आपको नींद खराब हो सकती है।
रात के समय सोने से पहले अगर आप दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपके लिवर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। रात में लिवर डिटॉक्सिफिकेशन का काम करती है।
रात में अगर आपको ठंडा दूध पीने की आदत है, तो आज ही इस आदत को बदल दें क्योंकि रात में ठंडा दूध कई शारीरिक समस्याओं को जन्म दे सकता है।
डायबिटीज में रात में दूध पीने से बचना चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल तेजी से स्पाइक हो सकता है। इसके चलते आपको अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।
रात में दूध पीने से आपको ये दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में अगर आप फिर भी दूध पीना चाहते हैं, तो डिनर से 3 घंटे पहले ही इसका सेवन करें। यही बेस्ट टाइम माना जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com