ऑफिस गोइंग गर्ल्स जाह्नवी की बहन से लें Style Tips


By Priyam Kumari11, Jul 2025 12:00 PMjagran.com

Janhvi Kapoor की बहन

बॉलीवुड की ग्लैमरस क्वीन जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर का भी फैशन सेंस किसी से कम नहीं है। वह अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

Khushi Kapoor का स्टाइल

खुशी कपूर हमेशा अपने स्टाइल से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

ऑफिस गर्ल्स के लिए टिप्स

ऑफिस गोइंग गर्ल्स अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उनमें से हैं, तो खुशी से स्टाइल टिप्स ले सकती हैं।

क्रॉप टॉप विद पैंट

ऑफिस में क्लासी लुक कैरी करने के लिए क्रॉप टॉप के साथ पैंट स्टाइल करें। यह आपको बॉसी लुक भी देगा।

थाई स्लिट ड्रेस

ऑफिस पार्टी में खुशी की तरह थाई स्लिट ड्रेस पहनकर ग्लैमरस नजर आ सकती हैं। इसके साथ हाई हील्स जरूर कैरी करें।

शिमरी साड़ी

खुशी कपूर का शिमरी साड़ी लुक बेहद हॉट लग रहा है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट करके अट्रैक्टिव दिख सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट

आजकल ऑफिस के लिए को-ऑर्ड सेट बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे।

शॉर्ट ड्रेस

यंग गर्ल्स ऑफिस में सेसी दिखने के लिए शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ बालों को खुला और हाई हील्स स्टाइल करें।

खुशी कपूर की इन ड्रेसेज को आप भी ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@khushikapoor)