बॉलीवुड के कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर एक्टर जॉनी लीवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग लाखों लोगों का दिल जीता।
जॉनी लीवर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बर्थडे के खास मौके पर आइए एक नजर डालते हैं एक्टर की कॉमेडी फिल्मों पर।
शाहरुख खान और काजोल की थ्रिलर फिल्म बाजीगर में जॉनी लीवर का मजेदार अंदाज कहानी में तड़का लगाता है।
गोविंदा और कादर खान के साथ जॉनी की टाइमिंग कमाल की है, जो हर सीन में पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दें।
एक्शन और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स, जिसमें जॉनी लीवर का रोल दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है।
एलियंस वाली फिल्म कोई मिल गया में जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी से बच्चों और बड़ों—दोनों का दिल जीता।
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ जॉनी का बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग हर सीन को हंसी से भर देता है।
रोहित शेट्टी की फैमिली कॉमेडी फिल्म गोलमाल में जॉनी की एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी शो-स्टीलर हैं।
जॉनी लीवर की इन फिल्मों को देखकर दिन को यादगार बनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb