हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि दीपक जलाते समय नीचे क्या रखना चाहिए?
दीपक जलाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इससे घर में वास्तु दोष नहीं होता है।
घर में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। इसे अलावा घर में सुख-समृद्धि दूर होने लगती है।
हिंदू धर्म में चावल का बहुत महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि दीपक के नीचे चावल रखने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
दीपक को जलाते समय उसके नीचे चना रख सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होने लगता है। इसके अलावा परिवार तरक्की करता है।
दीपक के नीचे उड़द रखकर उसे पश्चिम दिशा में रख दें। इससे घर के किसी भी सदस्य को नजर नहीं लगेगी।
दीपक को जलाते समय उसके नीचे गेहूं रख सकते हैं। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और अन्नपूर्णा देवी प्रसन्न होती हैं।
अगर आप घर में वास्तु के नियम के अनुसार चीजों को व्यवस्थित करते हैं तो इससे धन की प्राप्ति होती है। ऐसा करके आप आर्थिक तंगी से बच सकते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ