नहीं रहे Keshub Mahindra, 99 साल की उम्र में कायम किया ये रिकॉर्ड


By 12, Apr 2023 05:00 PMjagran.com

केशब महिंद्रा का निधन

महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार (12 अप्रैल, 2023) को निधन हो गया।

99 साल की उम्र में हुआ निधन

केशव महिंद्रा 99 वर्ष के थे और उन्हें 100 वर्ष की आयु पूरा करने में ही कुछ ही महीनों का समय रह गया है।

कौन थे केशव महिंद्रा?

केशब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था। केशब महिंद्रा ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से ग्रेजुएशन किया है।

कब बनें महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन?

केशब महिंद्रा ने 1947 में 26 वर्ष की आयु में महिंद्रा ग्रुप को ज्वांइन किया था। इसके बाद उन्हें 1963 में चेयरमैन बनाया गया और 2012 तक वे इस पद पर थे।

केशब महिंद्रा का करियर

केशब महिंद्रा ने महिंद्रा ग्रुप का करीब पांच दशकों तक नेतृत्व किया। 2004 से 2010 तक वे प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

99 की उम्र कायम किया ये रिकॉर्ड

हाल ही में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की ओर से उन्हें दुनिया का सबसे उम्रदराज अरबपति बताया गया था। उनकी संपत्ति करीब 1.2 अरब डॉलर आंकी गई थी। 

अधिक जानकारी के लिए www.jagran.com के साथ जुड़े रहें।