80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस किमी काटकर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
किमी काटकर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस के इन फिल्मों के बारे में।
किमी काटकर की साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'एडवेंचसं ऑफ टार्जन' एक एक्शन मूवी है। इसमें उन्होंने हेमंत बिरजे, ओम शिवपुरी और दलीप ताहिल के साथ काम किया।
साल 1991 में आई 'हम' एक्शन और पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में किमी काटकर ने जुम्मा का रोल अदा किया है। फिल्म में एक्ट्रेस ने गोविंदा, अमिताभ बच्चन, दीपा साही, अनुपम खेर, शिल्पा शिरोडकर और रजनीकान्त के साथ लीड रोल में थीं।
'जलजला' 1088 में बनी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें धर्मेंद्र, राजीव कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, किमी काटकर, विजयता पंडित, अनीता राज और रति अग्निहोत्री जैसे बड़े-बड़े किरदार हैं।
फिल्म 'तोहफा मोहब्बत का' में किमी काटकर ने गोविंदा के साथ नजर आईं। ये फिल्म साल 1988 की ड्रामा से भरपूर है।
किमी काटकर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'तमाचा' भी है। 1988 में रिलीज हुई फिल्म में जितेन्द्र, अमृता सिंह, श्री राम और रजनीकांत लीड रोल में हैं।
किमी काटकर की साल 1987 में आई फिल्म 'मेरा लहू' उन्होंने बेहतरीन फिल्म में से एक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस गोविंदा के साथ मुख्य किरदार में हैं।
किमी काटकर से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb