जानिए Sunday की छुट्टी का इतिहास.....


By Mahak Singh28, Oct 2022 08:02 PMjagran.com

Sunday का इंतजार

हर कोई Sunday का इंतजार करता है, क्योंकि यह वह दिन होता है जिसमें सप्ताह के काम पूरे करने होते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने के लिए समय मिलता है।

संघर्ष

हमें Sunday की छुट्टी यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे किसी का संघर्ष जुड़ा है।

Sunday की छुट्टी

क्या कभी आपने सोचा है कि हमारे लिए Sunday की छुट्टी कराने वाले कौन थे , Sunday की छुट्टी एक दिन में घोषित नहीं हुई थी, इसके लिए आठ साल तक लंबी लड़ाई लड़ी गई थी।

नारायण मेघाजी लोखंडे

भारत में अधिकांश मजदूर ब्रिटिश शासन में सात दिनों तक काम करते थे, इस दौरान नारायण मेघाजी लोखंडे ने मजदूरों के पक्ष में आवाज उठाई।

छुट्टी की मांग

वर्ष 1881 में लोखंडे ने मिल मजदूरों के लिए Sunday की छुट्टी की मांग की लेकिन ब्रिटिश अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

आंदोलन

Sunday की छुट्टी लेना इतना आसान नहीं था, इसलिए लोखंडे को इसके लिए आंदोलन करना पड़ा, यह आंदोलन वर्ष 1881 से 1889 तक चला।

ब्रिटिश सरकार

लंबे आंदोलन के बाद 10 जून, 1890 को ब्रिटिश सरकार ने Sunday को अवकाश घोषित किया।