हिंदू धर्म में लोगों के लिए सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। ये माह भगवान शिव को समर्पित है, ऐसे में भोलेनाथ की आराधना होता है।
सावन का नाम आते ही जहन में हरे रंग की साड़ी की छवि उभरती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूसरे रंग भी इस मौसम को और खास बना सकते हैं?
रॉयल ब्लू रंग की साड़ी सावन की गहराई और ठहराव को दर्शाती है। इसे सिल्वर जूलरी के साथ पहनें और पाएं एक एलिगेंट लुक।
पिंक कलर की साड़ी आपको नाजुक और फ्रेश लुक देती है। हल्के मेकअप और छोटे ईयररिंग्स के साथ ये परफेक्ट सावन स्टाइल बन सकता है।
ऑरेंज साड़ी आपके अंदर की एनर्जी को बाहर लाती है। त्योहारों और सावन की पूजा के लिए ये एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
लाइट येलो कलर न सिर्फ मॉनसून की उदासी दूर करता है, बल्कि चेहरे पर खास चमक भी लाता है। कॉटन या शिफॉन की पीली साड़ी में आप खिल उठेंगी।
अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बैंगनी रंग की साड़ी जरूर पहनें। ये रंग पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों टच में फिट बैठता है।
अगर हरे रंग से प्यार है, तो इसे सादा ना रखें। ग्रीन के साथ गोल्डन बॉर्डर, या मल्टीकलर प्रिंट्स में ट्राई करें और पाए एक फ्यूजन लुक।
सावन में इन रंग की साड़ियां जरूर पहनें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram