रॉयल+ग्लैमरस दिखने के लिए पहनें लेटेस्ट Thread Work Lehenga


By Akshara Verma01, Apr 2025 08:00 AMjagran.com

लेटेस्ट थ्रेड वर्क लहंगें डिजाइन

आजकल मिरर वर्क लहंगे काफी ट्रेंड में है। लेकिन, आज हम स्टोरी में आपके लिए लेकर आए है कुछ ऐसे स्टाइलिश और यूनिक वर्क वाले लहंगे, जिन्हें देख आपका दिल पिघल जाएगा। जी हां, आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेसेज के थ्रेड वर्क वाले डिजाइनर लहंगों पर।

फ्लोरल लहंगा

कृति सेनन का यह स्टाइलिश पिच कलर और मल्टी कलर के पैटर्न वाला लहंगा आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही, डार्क बोल्ड ग्लिटरी मेकअप आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा

दीपिका ने हैवी एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ कलरफुल थ्रेड वर्क वाले लहंगे को स्टाइल किया है, जो उनके लुक को काफी एलिगेंट बना रहा है। नई नवेली दुल्हन नवरात्रि में एक्ट्रेस के लहंगे को पहन सकती हैं।

पिंक थ्रेड वर्क लहंगा

एक्ट्रेस जैसा मॉर्डन ओर क्लासी लुक लेने के लिए आप ऐसे लहंगे को कैरी कर सकती हैं। साथ ही, बैकलेस ब्लाउज और हल्की चुनी आपके लुक को कंप्लीट करेगी।

येलो थ्रेड वर्क लहंगा

मॉडर्न और स्टाइलिश दिखने के लिए आप शादी में आलिया भट्ट के जैसे येलो फ्लोरल थ्रेड वर्क वाले लहंगे को कॉपी कर सकती हैं। यह लहंगा आपको पार्टी में गॉर्जियस लुक देगा।

पिंक और ऑरेंज लहंगा

हैवी फ्लोरल थ्रेड वर्क वाले लहंगे की स्कर्ट लुक को अट्रैक्टिव के साथ एलिगेंट बना रही हैं। साथ ही, लहंगा में बेल्ट का डिजाइन काफी यूनिक और स्टनिंग लुक दे रहा है।

हैवी थ्रेड वर्क लहंगा

आप शादी या रिसेप्शन पार्टी में गॉर्जियस दिखने के लिए ऐसे यूनिक लुक देने वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। लहंगे की चुन्नी और ब्लाउज का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram