मानसून जहां एक तरफ ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर नमी और पसीने के कारण स्किन पर दाने, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।
कुछ लोगों को अक्सर बारिश में स्किन एलर्जी की शिकायत होती है। ऐसे में इन नेचुरल उपायों की मदद से आप इन दानों से राहत पा सकते हैं।
फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे दाने वाले हिस्से पर लगाने से जलन, खुजली और दाने की सूजन में कमी आती है।
अगर बारिश में भीगने के बाद शरीर पर दाने आ गए हैं, तो नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से नहाने से स्किन इंफेक्शन से राहत मिलती है।
अगर दानों में जलन हो रही है तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर हल्के-हल्के दबाने से राहत मिलती है और स्किन शांत होती है।
हल्दी में एंटीसेप्टिक और दही में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। दोनों को मिलाकर स्किन पर लगाने से दानों में राहत मिलती है।
बरसात के मौसम में टाइट और सिंथेटिक कपड़े पसीना रोकते हैं, जिससे स्किन पर रैशेज और दाने बढ़ते हैं। सूती कपड़े पहनने से त्वचा सांस लेती है।
बारिश में ज्यादा पसीना आता है, जिससे फंगल इन्फेक्शन होता है। ऐसे में एंटीसेप्टिक पाउडर लगाने से दाने नहीं बढ़ते।
इन नेचुरल तरीकों से दाने से राहत पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva