ब्रेस्ट साइज को कैसे बढ़ाएं?


By Priyam Kumari31, Mar 2025 09:30 PMjagran.com

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या करें?

हर महिला की चाहत होती है कि उसके स्तन सुडौल और बड़े हों, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कुछ महिलाओं के स्तनों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

छोटे स्तनों वाली महिलाएं, अन्य महिलाओं के मुताबिक कम अट्रैक्टिव लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने ब्रेस्ट साइज को बढ़ाना चाहती हैं, तो इन घरेलू उपायों को जरूर ट्राई करें।

तेल से करें मालिश

ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए मसाज एक रामबाण इलाज है। दरअसल, मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जिससे ब्रेस्ट मसल्स की ग्रोथ होती है।

सोयाबीन खाएं

सोयाबीन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोयाबीन में मौजूद एस्ट्रोजन स्तनों का साइज बढ़ाने में मदद करता है।

मेथी के बीज का इस्तेमाल

ब्रेस्ट ग्रोथ के लिए मेथी के बीज काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप रोजाना एक गिलास मेथी का पानी या मेथी को चबाकर खाते हैं, तो इससे ब्रेस्ट साइज बढ़ता है।

एक्सरसाइज करें

आजकल बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग एक्सरसाइज करना भूल जाते हैं। अगर आप अट्रैक्टिव ब्रेस्ट पाना चाहती हैं, तो रोज सुबह योग और एक्सरसाइज जरूर करें।

हेल्दी डाइट लें

महिलाओं को खूबसूरत और अट्रैक्टिव ब्रेस्ट पाने के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूर है। वहीं, डाइट में टमाटर, हरी सब्जियां, विटामिन-सी और फल आदि को शामिल करें।

विटामिन डी

आप अपने डेली डाइट में विटामिन डी को जरूर शामिल करें। यह हड्डियों के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है।

हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva