ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड्स की रैंकिंग की जाती है।
हाल में ब्रांड फाइनेंस की एनुअल ग्लोबल 500 की 2023 की लिस्ट जारी की गई।
इस लिस्ट में अरबपति जेफ बेजोस की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एप्पल को पछाड़ते हुए दुनिया का नंबर वन कंपनी बन गई है।
हालांकि इस साल कंपनी की ब्रांड वैल्यू 350.3 बिलियन डॉलर से घटकर 299.3 बिलियन डॉलर हो गई थी, जिसके बावजूद अमेजन दुनिया का मूल्यवान ब्रांड बना।
इस रिपोर्ट 100 सबसे महंगे ब्रांडों की लिस्ट में टिम कुक की कंपनी एप्पल नंबर दो की पोजीशन पर आ गई है।
एप्पल की ब्रांड वैल्यू 355.1 बिलियन डॉलर से घटकर 297 बिलियन डॉलर हो गई है।
स्मार्टफोन बिजनेस के बाजार में एप्पल अभी भी पूरी तरह से हावी है।
टॉप 10 की लिस्ट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, वॉलमार्ट, सैमसंग, फेसबुक, आईसीबीसी, वेरिजोन, टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनिया शामिल है।
150 साल से अधिक पुराना भारत का टाटा ग्रुप टॉप 100 की लिस्ट में शामिल होने वाला एकमात्र ब्रांड है, जो कि इस साल 69वें स्थान पर पहुंच गया है।