अधिकारी बनते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra23, Mar 2024 10:00 PMjagran.com

अंक ज्योतिष

इसमें व्यक्ति के भाग्य में बारे में विस्तार से बताया गया है। कुछ लोगों ऐसे होते हैं जिनमें अधिकारी बनने के गुण होते हैं। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग अधिकारी बनते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इन लोगों के व्यक्तित्व को आसानी से जान सकते हैं।

मूलांक 1 वाले लोग

जिन लोगों का मूलांक 1 होता है उनका जन्म महीने की 01, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ होता है। ये लोग जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करते हैं।

मूलांक 1 वालों को स्वभाव

इस मूलांक के जातक काफी स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग आत्मविश्वास में रहकर फैसला लेते हैं। इस मूलांक के जातक पूरी मेहनत से परिश्रम करते हैं।

मूलांक 1 वालों का करियर

इस मूलांक के जातक का करियर अच्छा होता है। ये हायर एजुकेशन की तरफ ज्यादा रहते हैं। ये लोग पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

अधिकारी बनते हैं मूलांक 1 वाले लोग

अगर आपका मूलांक 1 है तो जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे लोग जीवन में अधिकारी बनते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

प्रेम संबंध

इस मूलांक के जातकों का प्रेम संबंध अच्छा रहता है। थोड़ा आक्रोश में आकर पार्टनर पर दबााव बनाने का प्रयास करते हैं। इस मूलांक के पार्टनर को सतर्क रहने की जरूरत रहती है।

हेल्थ पर प्रभाव

मूलांक 1 के लोगों के हेल्थ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन लोगों को सिर दर्द और आंख से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

राशि और मूलांक का निर्धारण करके अपने भाग्य को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ