अंक शास्त्र में जन्मतिथि के जरिए मूलांक और भाग्यांक निकाल कर आसानी से व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य पता किया जा सकता है।
ये अंक 0 से 9 के बीच होते हैं। इनका संबंध 9 ग्रहों से होता है और ये व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करने का काम करते हैं।
ऐसे में आज हम आपको 01 भाग्यांक के बारे में बताएंगे, जो अपने भविष्य की इबारत खुद लिखते हैं और जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है। उनका भाग्यांक 1 कहलाता है। इन लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है।
ये काफी एक्टिव होते हैं। इनके अंदर दृढ़ निश्चय की भावना भरी होती है। इनकी नेतृत्व क्षमता काफी मजबूत होती है और ये अच्छे लीडर बनते हैं।
इनके अंदर किसी को भी मनाने की क्षमता बहुत अधिक होती है। ये अपनी बातों को आसानी से पूरी करवाना जानते हैं। लोग इनकी बातें मान भी जाते हैं।
इन लोगों का स्वभाव साहसी, निडर और स्वाभिमानी किस्म का होता है। जीवन में जो भी परेशानी आ जाए ये कभी भी हार नहीं मानते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में ये लोग अव्वल होते हैं। ये पढ़ लिखकर बेहतरीन करियर बनाते हैं। पैसा कमाने के मामले में भी इनका कोई जवाब नहीं है।
अगर आपका भी भाग्यांक 01 है तो आपके अंदर जो गुण है वह किसी राजा से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com