गर्मियों में ऐसे खाएं तरबूज, नहीं बिगड़ेगी तबियत


By Farhan Khan27, Mar 2025 04:00 PMjagran.com

गर्मियों ने दे दी है दस्तक

मौसम अब पूरी तरह से बदल चुका है। गर्मियों ने अपनी दस्तक दे दी है, और अब लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल कर रहे हैं, जो उन्हें ठंडक पहुंचा सकें।

गर्मियों में फल का सेवन करना

गर्मियों से बचने के लिए डाइट में कुछ फल शामिल करने की भी सलाह दी जाती है। तरबूज भी इन्हीं में से एक है, जिसे लोग सबसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं।

गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए ऐसे खाएं तरबूज

आज हम आपको गर्मियों में तरबूज खाने का सही तरीका बताएंगे, ताकि आप बीमार न हों। इसके अलावा हम आपको तरबूज खाने के फायदे भी बताएंगे।

तरबूज में मौजूद पोषक तत्व

तरबूज में पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फाइबर, नियासिन, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

तरबूज खाने का समय

जब भी तरबूज खाएं, तो इसे नाश्ते में और दोपहर के भोजन के बाद ही खाएं क्योंकि इस दौरान पाचन क्रिया बेहतर रहती है और तरबूज में मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण अच्छे से होता है।

तरबूज खाने का तरीका

आप तरबूज को काटकर खा सकते हैं, या इसका जूस भी पी सकते हैं। ये दोनों ही तरीके अच्छे माने जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि तरबूज को काटने के बाद ज्यादा समय तक स्टोर करके न रखें, क्योंकि ताजगी जल्दी खत्म हो जाती है।

तरबूज खाने के फायदे

जो लोग अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में तरबूज शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

गर्मियों में खुद को बीमार होने से बचाने के लिए रोजाना तरबूज खाएं। इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

आप तरबूज को काटकर या इसका जूस निकालकर, दोनों ही तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com