एक बार फिर से पिता बने रोहित शर्मा


By Farhan Khan16, Nov 2024 10:00 AMjagran.com

रोहित शर्मा

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है।

बेटे को जन्‍म

भारतीय कप्तान एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्‍म दिया।

बेटी का नाम समायरा

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।

शादी को 9 साल

रोहित और रितिका की शादी 13 दिसंबर, 2015 को हुई थी। दोनों की शादी को 9 साल होने वाले हैं।

गावस्‍कर ट्रॉफी

इसके साथ ही अब रोहित शर्मा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में हिस्सा ले सकते हैं। जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होनी है।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय कप्तान ने कंगारू टीम के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं।

बनाए 708 रन  

रोहित शर्मा ने इस दौरान 22 पारियों में 708 रन बनाए हैं। साथ ही उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला।

यह देखना बाकी होगा कि रोहित शर्मा गावस्कर ट्रॉफी में क्या खास कमाल कर पाते हैं? क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com