मोहित सूरी की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा


By Priyam Kumari25, Jul 2025 12:00 PMjagran.com

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर

फिल्मी दुनिया के फेमस निर्देशक मोहित सूरी ने सैयारा जैसी बॉलीवुड को कई रोमांटिक फिल्में दी हैं। इन दिनों वह फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन कर रही है।

Saiyaara ने फैंस का जीता दिल

मोहित सूरी की सैयारा ने फैंस के दिलों को छू लिया है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की शानदार लव स्टोरी दिखाई गई है।

Mohit Suri की फिल्में

निर्देशक मोहित की सैयारा ही नहीं, बल्कि और भी कई फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। आइए जानते हैं मोहित की सुपरहिट फिल्मों के बारे में।

आशिकी 2 (2013)

इमोशन्स, दर्द और रोमांस से लबरेज यह फिल्म अपने गानों और अभिनय के चलते सालों तक लोगों के दिलों में बसी रही। बॉक्स ऑफिस पर इसने तहलका मचा दिया।

मर्डर 2 (2011)

इस फिल्म ने थ्रिलर जॉनर को नया आयाम दिया। बोल्ड कंटेंट और जबरदस्त सस्पेंस ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई।

एक विलेन (2014)

एक थ्रिलर जो प्रेम और प्रतिशोध की कहानी कहती है। शानदार संगीत और रितेश देशमुख की निगेटिव भूमिका ने खूब तारीफें बटोरीं।

हमारी अधूरी कहानी (2015)

इस फिल्म में एक अधूरी मोहब्बत की सच्चाई को बखूबी दर्शाया गया। इसकी भावनात्मक गहराई ने दर्शकों को खूब जोड़ा।

मलंग (2020)

स्टाइलिश एक्शन और डार्क रोमांस का कॉकटेल। दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ने युवाओं को खूब लुभाया।

मोहित सूरी की अन्य फिल्मों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb