54+ में भी लगेंगी हुस्न की मल्लिका, किंग खान की वाइफ से लें Fashion Tips


By Priyam Kumari31, Mar 2025 04:37 PMjagran.com

किंग खान की लेडी लव

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान शाह रुख खान की वाइफ गौरी खान बी-टाउन की खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक्स से कई एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं।

Gauri Khan का फैशन

गौरी खान का हर एक लुक स्टाइलिश और क्लासी होता है। उनका फैशन सेंस भी बेहद कमाल का है। ऐसे में 54 प्लस महिलाएं उनके इन आउटफिट्स से फैशन टिप्स ले सकती हैं।

शरारा सूट

54 प्लस महिलाएं शादी-फंक्शन में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसा शरारा सूट से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह के सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।

कोट और पैंट

ऑफिस गोइंग वुमन के पास कोट और पैंट जरूर होना चाहिए। इस तरह के सूट इवेंट या मीटिंग के लिए बेस्ट है। आप भी एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

फैंसी साड़ी

अगर आप किसी खास मौके के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो इस तरह की फैंसी साड़ी को चुन सकती हैं। इसमें आपका लुक बेहद बेहतरीन नजर आएगा।

शॉर्ट ड्रेस

नाइट पार्टी या डिनर के लिए शॉर्ट ड्रेस एकदम परफेक्ट लुक देती हैं। आप भी गौरी की तरह ड्रेस पहनकर पार्टी में आग लगा सकती हैं।

जैकेट विद स्कर्ट

अपने लुक को एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश बनाने के लिए जैकेट के साथ स्कर्ट जरूर ट्राई करें। ऐसी ड्रेस 54 प्लस महिलाओं को जवां और खूबसूरत लुक देगा।

लॉन्ग ड्रेस

येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस में किंग खान की लेडी लव बहुत प्यारी लग रही हैं। उनका यह लुक काफी खूबसूरत है। 54 प्लस महिलाएं भी उनके इस लुक को कॉपी करके हसीन लग सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@gaurikhan)