पाकिस्तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 किंग्समीड, डरबन में खेला गया।
इस मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इतिहास रच दिया। शाहीन के सभी फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे हो गए।
शाहीन टेस्ट, वनडे और टी20 में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं।
इसके अलावा शाहीन सभी प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
शाहीन से पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउदी और शाकिब अल हसन भी यह कारनामा कर चुके हैं।
शाहीन शाह अफरीदी ने अपने करियर में अब तक 74 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 100 विकेट चटकाए हैं।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने करियर में अब तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं।
इस दौरान 53 पारियों में उन्होंने 116 विकेट झटके हैं। टेस्ट में शाहीन की औसत 27.88 की और इकॉनमी 3.14 की रही है।
आगे देखना बाकी है कि शाहीन अफरीदी और कितने रिकॉर्ड्स बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com