ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक पहर के महत्व के बारे में बताया गया है, दिन में आठ पहर होते हैं, इसमें ब्रह्मा मुहूर्त का अत्यधिक महत्व होता है।
ब्रह्मा मुहूर्त का समय सूर्योदय से पहले का होता है। इस समय में उठना बहुत अच्छा माना जाता है, आध्यात्मिक रूप से ब्रह्मा मुहूर्त का बहुत महत्व होता है।
यह समय बहुत शुद्ध माना जाता है, इस समय में उठने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं वातावरण बहुत शुद्ध और शांत होता है, जिससे मन प्रसन्न रहता है।
हिंदू धर्म में हर काम को करने का समय बताया गया है, ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू संबंधी नियम बताए गए हैं कि किस समय पर झाड़ू लगाना चाहिए।
इस समय में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस समय में झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित होती है।
ऐसा कहा जाता है कि इस मुहूर्त में झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस मुहूर्त में सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है, ऐसे में अगर इस समय झाड़ू लगाते हैं तो घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और नकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित होती है।
अगर किसी कारणवश इस समय में झाड़ू लगानी पड़ी तो ध्यान रखें कचरा बाहर न फेंके। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ब्रह्मा मुहूर्त में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com