बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल अपनी खूबसूरत आवाज से हर किसी को दीवाना बना लेती हैं। श्रेया की आवाज ही नहीं, उनके फैशन और स्टाइल भी काफी कमाल का है।
श्रेया घोषाल वेस्टर्न आउटफिट में जितनी प्यारी लगती हैं, उससे कहीं ज्यादा इंडियन ड्रेस में लगती हैं। उनका हर एक लुक बहुत बेहतरीन है।
सिंगर के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में अगर आप शादी-फंक्शन के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो श्रेया के इन साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं।
शादी में सिंपल और खूबसूरत लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह प्रिंटेड साड़ी को पहनकर क्लासी नजर आ सकती हैं। सिंगर ने साड़ी को बहुत खूबसूरत तरीके से स्टाइल किया है।
श्रेया घोषाल रेड कलर की एंबॉयडरी साड़ी में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस तरह की साड़ी शादी के हर फंक्शन के लिए बेस्ट है।
अगर आप साड़ी में स्टाइलिश और ग्लैमरस लगना चाहती हैं, तो श्रेया की ये रेडी टू वियर साड़ी को अपने वॉडरोब में शामिल करें। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
ससुराल के फंक्शन में रॉयल दिखने के लिए बनारसी सिल्क साड़ी से बेहतर ऑप्शन शायद कुछ भी नहीं है। ऐसी साड़ी हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट है।
अगर आप एक ही स्टाइल में साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो सिंगर की तरह सीधा पल्लू की साड़ी ट्राई करें। इसे पहनकर महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@shreyaghoshal)